जम्मू-कश्मीर के रियासी में बड़ा हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, दंपति समेत तीन लोगों की मौत
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में मंगलवार रात एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि थानोल से थूब गांव जा रही यात्री कार का चालक पनासा गांव के पास मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान प्रेम सिंह (50), उनकी पत्नी तुरी देवी (45) और दुर्गी देवी (72) के रूप में हुई है।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन से शवों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, वाहन से कूदकर बाहर निकलने में सफल रहे दो यात्रियों को चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
