युवाओं के लिए इंडोर स्पोट्र्स क्लब जल्द

By: Aug 21st, 2026 12:50 am

नगर निगम के वार्ड नंबर चार के पार्षद रोहित भारद्वाज ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पीडी से उठाए मुद्दे, सलोगड़ा के विकास कार्यों पर चर्चा
निजी संवाददाता -सोलन
नगर निगम सोलन के वार्ड नंबर 4 को खेल, मनोरंजन और सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में नई सुविधाएं मिलने जा रही हैं। वार्ड नंबर चार के पार्षद रोहित भारद्वाज ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पीडी से मुलाकात कर वार्ड की विभिन्न आवश्यकताओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में वार्ड नंबर 4 में इंडोर स्पोट्र्स क्लब विकसित करने का प्रस्ताव प्रमुखता से रखा गया। इस क्लब में टेबल टेनिस, बैडमिंटन कोर्ट, चेस सहित विभिन्न इंडोर खेलों की सुविधाएं उपलब्ध करवाने की योजना है। साथ ही बुजुर्गों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था भी प्रस्तावित है, ताकि सभी आयु वर्ग के लोगों को एक बेहतर और सुविधाजनक स्थान मिल सके। इसके साथ ही सालोगड़ा बस स्टैंड को सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने, वार्ड में विभिन्न स्थानों पर पार्क विकसित करने तथा दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी एवं पेंटिंग करवाकर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करने को लेकर भी चर्चा की गई।

पार्षद रोहित भारद्वाज ने कहा कि नगर निगम के सहयोग और अपनी देखरेख में वार्ड नंबर 4 को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विकास कार्यों में स्थानीय लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है और आने वाले समय में वार्ड में खेल, हरियाली, सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 4 को एक सुंदर, स्वच्छ और बेहतर सुविधाओं से युक्त वार्ड बनाना उनका संकल्प है, जिसके लिए नगर निगम, एनएचएआई और संबंधित विभागों के साथ मिलकर लगातार कार्य किया जा रहा है।

रणजोध सिंह की पुस्तक ‘मैली कमीज’ का लोकार्पण
नालागढ़। शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में आयोजित समारोह में नालागढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार प्रो रणजोध सिंह की लघुकथा संग्रह ष्मैली कमीज का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध साहित्यकार शोभा थरूर श्रीनिवासन मुख्य अतिथि रहीं। स्थानीय साहित्यकारों ने इस उपलब्धि को नालागढ़ क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App