सुबाथू के चार शराब ठेके किए सील

By: Aug 21st, 2026 12:49 am

शराब ठेकों पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,ठेकेदारों को झेलना पड़ रहा नुकसान,मदिरा के लिए गंभरपुल पंहुच रहे लोग

निजी सं वाददाता-सुबाथू
सुबाथू सहित साथ लगती पंचायतों में रोहित एंड कंपनी के चार शराब ठेकों पर बीते दिन आबकारी विभाग ने करोड़ों की देनदारी समय पर न देने के चलते उन्हें सील कर दिया है। जिसके कारण जहां एक ओर ठेकेदार को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है, वहीं शराब कि तलब से परेशान लोगों को गंभरपुल वाइन शॉप का रुख करना पड़ रहा है। हालांकि कुछ लोगों ने आबकारी विभाग कि इस कार्यवाही कि सराहना भी कि, लोगों का कहना है कि वाइन शॉप पर काफी समय से मनमाने रेट भी वसूले जा रहे हैं, जबकि ठेकों पर रेट लिस्ट भी नहीं लगाई गई है। विभाग को ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ भी कड़ा एक्शन लेना चाहिए। इस बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर आबकारी विभाग सोलन शिल्पा कपिल ने बताया कि समय पर विभाग कि देनदारी न देने के चलते रोहित एंड कंपनी के ठेकों को अनिश्चितकाल के लिए सील किया है। विभाग कि देनदारी देने के बाद ही ठेकों को खोलने के आदेश दिए जाएंगे।

परवाणू बैरियर का शराब ठेका सील, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई
आबकारी एवं कराधान विभाग ने परवाणू बैरियर स्थित शराब के ठेके पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। ठेके पर यह कार्रवाई समय पर सरकारी बकाया राशि जमा न करवाने के चलते अमल में लाई गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समयावधि के भीतर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो नियमानुसार ठेके का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शिल्पा कपिल उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग, जिला सोलन ने कहा कि 15 अगस्त के वायरल वीडियो मामले में विभागीय स्तर पर फाइल तैयार कर उच्चाधिकारियों को शिमला भेज दी गई है, जहां नियमानुसार आगामी कदम उठाया जाएगा। आबकारी एवं कराधान विभाग ने परवाणू बैरियर स्थित शराब के ठेके पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। ठेके पर यह कार्रवाई समय पर सरकारी बकाया राशि जमा न करवाने के चलते अमल में लाई गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समयावधि के भीतर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो नियमानुसार ठेके का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभाग ने इस मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए विभागीय जांच शुरू कर दी है। सोलन कार्यालय से मामले से संबंधित फाइल तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए शिमला मुख्यालय भेज दी गई है। क्या 15 अगस्त के वायरल वीडियो मामले में विभागीय स्तर पर फाइल तैयार कर उच्चाधिकारियों को शिमला भेज दी गई है, जहां नियमानुसार आगामी कदम उठाया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App