नालागढ़ में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

By: Aug 21st, 2026 12:51 am

फीस वृद्धि के खिलाफ एसडीएम कार्यालय पर हल्ला बोल, छात्र संघ चुनाव बहाल करने की उठाई मांग
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नालागढ़
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अभाविप जिला नालागढ़ ने फीस वृद्धि, छात्र संघ चुनावों की बहाली और नालागढ़ बाईपास पर सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना.प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए विद्यार्थियों पर बढ़े आर्थिक बोझ को कम करने की मांग की।अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदर्श ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा फीस में 25 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि किए जाने से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। उन्होंने सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से फीस वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग की। अभाविप ने प्रदेश में छात्र संघ चुनाव जल्द बहाल करने की मांग करते हुए कहा कि चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने और अपनी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने का मंच प्रदान करते हैं। प्रदर्शन के दौरान नालागढ़ बाईपास पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का मुद्दा भी उठाया गया। परिषद का कहना है कि इस मांग को पिछले वर्ष से लगातार प्रशासन के समक्ष रखा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App