एशियन गेम्स के सितारों का चियोग में नागरिक अभिनंदन
स्टाफ रिपोर्टर-ठियोग
देवता सोगू महाराज मंदिर कमेटी की ओर से एशियन गेम्स में क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले खिलाडय़िों का नागरिक अभिनंदन किया गया। चियोग बाजार से मंदिर परिसर तक ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत मार्च निकाला गया।
तेज बारिश के बावजूद ग्रामीणों और खेलप्रेमियों का उत्साह बना रहा। हिमाचल ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव राजेश भंडारी ने खिलाडय़िों को बधाई देते हुए ओलंपिक को अगला लक्ष्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने खिलाडिय़ों की सफलता में कोच की भूमिका को अहम बताया और खेल प्रतिभाओं को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मोक्ष शर्मा, विख्यात कंवर, समर्थ, आराध्या शर्मा, आभास वर्मा, शुभम ठाकुर और अनिरुद्ध चंदेल को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कोच इक्ष्वाकु जस्ता, दिग्विजय राणा और मनोज चंदेल की सेवाओं की भी सराहना की गई।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
