अस्थायी पुलिया बही, आवाजाही ठप

By: Aug 24th, 2026 12:01 am

बारिश के बाद बरोटीवाला में कहर, बग्गूवाला-कैंबावाला के ग्रामीणों को वाया हरियाणा होकर आना पड़ रहा बरोटीवाला

दिव्य हिमाचल ब्यूरो – बरोटीवाला
बरोटीवाला ट्रक यूनियन के पास नाले पर बनी अस्थायी पुलिया एक बार फिर बारिश की भेंट चढ़ गई। पहाड़ी क्षेत्र में शनिवार रात हुई भारी बारिश के बाद पुलिया बहने से हिमुडा की मंधाला आवासीय कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र, निजी उद्योगों सहित बग्गूवाला और कैंबावाला गांवों का सीधा संपर्क प्रभावित हो गया है। पुलिया बहने के बाद बग्गूवाला और कैंबावाला के ग्रामीणों को बरोटीवाला पहुंचने के लिए हरियाणा की ओर से लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं हिमुडा कॉलोनी और औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाले लोगों को कुल्हाड़ीवाला के रास्ते आवाजाही करनी पड़ रही है। इससे स्थानीय लोगों के साथ उद्योगों में आने-जाने वाले कर्मचारियों और वाहनों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि बार.बार अस्थायी पुली बनाने के बजाय नाले पर स्थायी पुल का निर्माण करवाया जाएए । नाले पर पुल निर्माण को लेकर विभिन्न एजेंसियों के अधिकार क्षेत्र का पेंच भी समस्या के स्थायी समाधान में बाधा बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग इस सडक़ को अपने अधीन नहीं बताताए जबकि हिमुडा का कहना है कि उसकी मुख्य आवाजाही कुल्हाड़ीवाला मार्ग से है। क्षेत्र का एक हिस्सा नगर निगम और दूसरा बीबीएनडीए के अधिकार क्षेत्र में आने से जिम्मेदारी को लेकर भी असमंजस बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगमए हिमुडा और बीबीएनडीए को आपसी समन्वय से संयुक्त रूप से स्थायी पुल का निर्माण करवाना चाहिए। दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि बरोटीवाला ट्रक यूनियन के पास पुली की अप्रोच हर वर्ष बरसात में बह जाती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App