Ind vs SL 2nd Test: पंत और जुरेल के अर्धशतक, भारत ने लंच तक बनाए छह विकेट पर 419 रन

By: Aug 24th, 2026 12:23 pm

कोलंबो। ऋषभ पंत (नाबाद 63) और ध्रुव जुरेल (नाबाद 59) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन सोमवार को भोजनकाल तक छह विकेट पर 419 रन का स्कोर बना कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। भारत ने कल के पांच विकेट पर 300 रन से आगे खेलना शुरु किया। आज सुबह के सत्र में भारत का छठा विकेट सारांश जैन (छह) रन के रूप में गिरा।

इसके बाद पहले दिन रिटायर हर्ट हुए ऋषभ पंत एक बार फिर से मैदान में उतरे और उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ पारी को संभाला। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किये। पंत ने 109वें ओवर में चौका लगाकर अपना अर्धशतक बनाया। वहीं अगले ही ओवर में ध्रुव जुरेल ने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

भोजनकाल तक भारत ने छह विकेट पर 419 रन लिये है। ऋषभ पंत (नाबाद 63) और ध्रुव जुरेल (नाबाद 59) क्रीज पर मौजूद है। पहले दिन देवदत्त पड़िक्कक ने शतक तथा कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतक बनाया था। श्रीलंका की ओर से असिता फर्नांडो ने चार विकेट लिये। लाहिरू कुमारा और केशरा नुवंता ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App