भाजपा ने की कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

By: Aug 24th, 2026 4:30 pm

दिव्य हिमाचल ब्यूरो—शिमला

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक शब्दों के प्रयोग को लेकर कड़ा विरोध दर्ज करवाया है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल, विधायक सतपाल सिंह सत्ती, डीएस ठाकुर और दिलीप ठाकुर ने एडिशनल एसपी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक शिमला को लिखित शिकायत सौंपकर पवन खेड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। भाजपा मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने कहा कि पवन खेड़ा ने सार्वजनिक रूप से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए बौना, भगोड़ा, तड़ीपार और औकात जैसे शब्दों का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन देश के गृह मंत्री के खिलाफ इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल राजनीतिक संवाद की मर्यादा को गिराता है और इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच करने और भारतीय न्याय संहिता तथा जांच में लागू पाए जाने वाले अन्य कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की मांग की है। भाजपा संबंधित वीडियो, सोशल मीडिया सामग्री तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी पुलिस को उपलब्ध करवाएगी। राकेश जमवाल ने कहा कि शिकायत में मांग की गई है कि पवन खेड़ा के संबंधित बयान के मूल एवं असंपादित वीडियो/ऑडियो तथा सोशल मीडिया पोस्ट को सुरक्षित किया जाए, पूरे बयान और उसके संदर्भ की जांच की जाए तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल साक्ष्यों को विधिसम्मत तरीके से संरक्षित किया जाए। जांच में यदि संज्ञेय अपराध के आवश्यक तत्व पाए जाते हैं तो स्नढ्ढक्र दर्ज कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। राकेश जमवाल ने कहा कि पूरा विवाद वंदे मातरम् को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए वक्तव्य के बाद सामने आया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App