इसी हफ्ते आएगा यूजीसी नेट रिजल्ट, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने की पुष्टि, 84 विषयों के आएंगे नतीजे
दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली
देश भर के कालेजों और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) हासिल करने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जून, 2026 सेशन की यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी करने जा रही है। एनटीए की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यूजीसी नेट रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किया जाएगा। हालांकि, सटीक तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। एजेंसी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 84 विषयों के लिए रिजल्ट इसी सप्ताह 30 अगस्त, 2026 से पहले कभी भी घोषित कर दिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से आधिकारिक पोर्टल ugcnet.nta.nic.in पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
एनटीए ने इस सेशन में कुल 87 विषयों में कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में परीक्षा आयोजित की थी, जो 22 से 30 जून तक चली थी। इसके बाद 16 अगस्त को 84 विषयों की प्रोविशनल आंसर-की जारी कर अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई थीं। हालांकि, तकनीकी खामियों और गड़बडिय़ों की शिकायतों के चलते एनटीए ने तीन मुख्य विषयों अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षा को रद्द कर दिया था। इन तीन विषयों की पुन: परीक्षा नौ और 10 सितंबर को आयोजित की जाएगी। यही कारण है कि एनटीए इस चरण में केवल 84 विषयों का रिजल्ट घोषित कर रहा है, जबकि बाकी तीन विषयों का रिजल्ट उनकी री-परीक्षा के बाद जारी होगा। रिजल्ट घोषित होने के साथ ही एनटीए आधिकारिक वेबसाइट पर विषयवार और श्रेणीवार फाइनल कट-ऑफ माक्र्स भी जारी करेगा। छात्र फाइनल आंसर की के आधार पर अपने अंकों का सही मूल्यांकन भी देख सकेंगे।
bछात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी निर्देशों का ही पालन करें।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
