सीबीएसई संबद्ध सरकारी स्कूलों में 85 इतिहास शिक्षकों की नियुक्ति
Aug 27th, 2026 11:33 pm
शिमला – प्रदेश सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में इतिहास विषय के 85 शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इन शिक्षकों को 30,000 रुपये प्रतिमाह का निश्चित मानदेय दिया जाएगा। यह भुगतान शैक्षणिक वर्ष में 10 माह की अवधि के लिए होगा।
शिक्षकों की नियुक्तियां पूरी तरह अस्थायी आधार पर पांच वर्ष की अवधि के लिए की गई हैं। नियुक्तियां प्रदेश सरकार की ओर से सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की सेवाएं लेने के लिए अधिसूचित योजना के तहत की गई हैं। नियुक्त शिक्षकों को योजना में निर्धारित नियमों एवं शर्तों के साथ-साथ सरकार की ओर से समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन करना होगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
