रत्नाकर ने वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस पर जारी किया ‘केवट’ का ट्रेलर

By: Aug 28th, 2026 12:56 pm

मुंबई। फिल्म केवट का ट्रेलर म्यूजिक कंपनी एवं फिल्म प्रोडक्शन हाउस वल्र्डवाइड रिकॉड्र्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी कर दिया गया है। फिल्म का निर्माण रत्नाकर कुमार ने किया है और निर्देशन अनंजय रघुराज ने किया है। फिल्म में माही श्रीवास्तव, पवन पांडेय, संदीप यादव और रितम श्री प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी वाराणसी की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ट्रेलर में वाराणसी के घाटों, गलियों और धार्मिक-सांस्कृतिक वातावरण की झलक देखने को मिलती है। माही श्रीवास्तव का किरदार कहानी के केंद्र में नजर आता है। फिल्म में वाराणसी की लोक-संस्कृति और पारिवारिक भावनाओं को प्रमुखता दी गई है।

फिल्म के प्रस्तुतकर्ता रत्नाकर कुमार और प्रसिद्ध भजन गायक एवं पद्म श्री सम्मानित अनूप जलोटा हैं। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म का उद्देश्य मनोरंजन के साथ दर्शकों को भारतीय संस्कृति और अपनी जड़ों से जोडऩा है। रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘केवट’ भावनाओं, लोक-संस्कृति और आधुनिक सिनेमाई तकनीक का संयोजन है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी। माही श्रीवास्तव ने कहा कि केवट की कहानी और इसकी भावनाएं दर्शकों के दिलों को छूएंगी। उन्होंने कहा कि फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए खुशी की बात है। पवन पांडेय ने कहा कि केवट सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भावनाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़ी कहानी है। उन्होंने कहा कि वाराणसी की पृष्ठभूमि फिल्म को अलग पहचान देती है और दर्शकों को कलाकारों का काम पसंद आएगा। फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी, डीओपी के. वेंकट महेश, गीतकार विजय चौहान और संगीतकार अजय सिंह हैं। फिल्म में अनूप जलोटा, प्रियंका सिंह, पवन पांडे, विजय चौहान और राजा हसन ने अपनी आवाज दी है। फिल्म में राजेश तोमर, योगेश पांडे, राकेश त्रिपाठी, ऐश्वर्या शर्मा, ऋषभ राजपूत और राजन कानू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक अयान मकवाना, वीएफएक्स आकाश सिंह, डीआई रोहित सिंह और एडिटिंग प्रीतम नायक ने की है। फिल्म के म्यूजिक राइट्स वल्र्डवाइड रिकॉड्र्स के पास हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App