जोगिंद्रनगर बाजार में SDM की छापेमारी, 4 दुकानों में मिला सिंगल यूज प्लास्टिक, कटा चालान

By: Aug 29th, 2026 5:44 pm

दीपक चौहान, जोगिंद्रनगर

जोगिंद्रनगर में शनिवार दोपहर बाद स्थानीय SDM व इंस्पैक्टर खाद्य आपूर्ति विभाग ने मिलकर बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक व दुकानों के रेट लिस्ट के लिए छापेमारी की। एसडीएम ने खुद दुकानों के अंदर जाकर चेकिंग की। इस दौरान 4 दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक पाया गया जिसका उन्होंने चालान किया है। एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि दुकानदार रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य करें और सिंगल यूज प्लास्टिक को जरा भी यूज़ ना करें अन्यथा बड़ा जुर्माना हो सकता है। वहीं गुटखा, खैनी के लिए भी दुकानों में छापेमारी की गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App