Kangra News: CISF जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में हृदयगति रुकने से निधन
सुनील दत्त, जवाली
जवाली। लंज क्षेत्र से सटी डडोली पंचायत के अंबी निवासी 36 वर्षीय सीआईएसएफ जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में हृदयगति रुकने से निधन हो गया। जवान के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राहुल रंधावा दिल्ली में अपनी सेवाएं दे रहे थे। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। राहुल रंधावा अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। जवान की तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह जैसे ही घर पहुंची तो परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हुआ। हर किसी की आंख नम हो गई। अंतिम विदाई का दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला रहा। पति की अंतिम यात्रा में पत्नी ने स्वयं अर्थी को कंधा दिया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। राहुल रंधावा का डोड़न के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया जिसमें जवानों की टुकड़ी ने सैन्य सम्मान के साथ विदाई दी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
