हिमालयन में नटखट कान्हा की लीलाओं की धूम

By: Sep 4th, 2026 12:02 am

नन्हे छात्रों ने राधाकृष्ण का रूप धरकर दी मनमोहक प्रस्तुतियां, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

कार्यालय संवाददाता- नगरोटा बगवां
हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा बगवां में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को सुंदर ढंग से सजाया गया और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ निर्देशक अनुराग गुप्ता व प्रधानाचार्या सपना डोगरा ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर कक्षा पहली से लेकर पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन मिस दीपिका और मिस कुसुम लता ने किया। कक्षा पहली ‘अ’ के विद्यार्थी कायरा, वैष्णवी, यशिका, सृष्टि, मान्या, इनाया, काव्या, अर्शिया, ऋषिका, समायरा, सीरत, अन्वी और दक्ष ने मेरे कान्हा ने बंसी बजाई पर, कक्षा पहली ‘ब’ के विद्यार्थी आइशी, दिव्यांशी, हनिष्का, तविषा, मानवी, देवांशी, पृषा, वंदिता, देवांशी, आदृति, कायरा, अनाया, समीरा और अक्षित ने कृष्णा माखन चोर पर, कक्षा दूसरी के विद्यार्थी शनाया, देवांशी, नायरा, शारवि, अरायना, अगन्या, निकिता, अनाया, सानवी, तन्वी, कृति, नाइशा, आनवी, काशवी, तनिशा, नव्या, श्रेया और अर्जुन ने दरस कन्हैया के पर, कक्षा तीसरी ‘अ’ के विद्याथियों ने ढोल नगाड़े बाज्या करे पर, कक्षा चौथी ‘अ’ के छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। छोटे बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा में सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर विद्यालय में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेशों से परिचित कराया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अनुराग गुप्ता और प्रधानाचार्या सपना डोगरा ने सभी विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम, सत्य, कर्म और धर्म के संदेश को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रसाद वितरित किया गया। पूरा विद्यालय परिसर जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App