नए और पुराने चेहरों को साधकर हमीरपुर जिला कांग्रेस ने बनाई नई टीम
तीन महीने के भीतर काम नहीं किया तो सीधे बाहर होंगे पदाधिकारी, अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने दिए निर्देश
दिव्य हिमाचल ब्यूरो – हमीरपुर
लंबे समय से अटकी जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की गुरुवार घोषणा हो गई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की और कहा कि यह नियुक्तियां स्थाई नहीं है और 3 महीने तक पदाधिकारी की कार्यप्रणाली की समीक्षा हाइकमान करेगी और अगर किसी पदाधिकारी ने पार्टी का काम नहीं किया तो उसकी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी में नए और पुराने कर्मठ कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है । उन्होंने नई कार्यकारिणी में पद प्राप्त करने वाले पदाधिकारियो से आह्वान किया कि कार्यकारिणी में पद इसलिए दिया गया है ताकि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए।
उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य कांग्रेस विचारधारा को घर.घर तक पहुंच कर पार्टी को मजबूत थी प्रदान करना भी है । सुमन भारती शर्मा ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए पांचो ब्लॉकों से एक-एक उम्मीदवार को नियुक्त किया गया है जबकि महासचिव और उपाध्यक्ष पद के लिए संतुलन बनाए रखते हुए 14 14 उम्मीदवारों की नियुक्ति की गई है उन्होंने बताया कि पार्टी ने पहली बार सभी पांचो ब्लॉकों के लिए तीन तीन प्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं जो ब्लॉक में पार्टी के कार्य की समीक्षा करेंगे उन्होंने बताया कि जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी को कांग्रेस के अन्य फ्रंटल आर्गेनाइजेशन के साथ समन्वय बैठाने रखने के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं ।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
