26 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार, कालेज वर्ग में पांच-स्कूल स्तर पर 21 अध्यापकों को मिलेगा सम्मान
कार्यालय संवाददाता-शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले शिक्षकों और प्राचार्यों के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार-2026 की घोषणा कर दी है। प्रदेश के उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी अलग-अलग अधिसूचनाओं के अनुसार कुल 26 शिक्षकों एवं प्राचार्यों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें उच्च शिक्षा विभाग के पांच तथा स्कूल शिक्षा विभाग के 21 शिक्षक शामिल हैं।
घुमारवीं में सजेगा राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह
घुमारवीं। भारतीय जनता पार्टी, शिक्षक प्रकोष्ठ, हिमाचल प्रदेश की ओर से पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह 2026 का आयोजन जिला बिलासपुर में घुमारवीं स्थित एमफोरयू होटल में किया जाएगा। समारोह शनिवार पांच सितंबर को प्रात: दस बजे से आरंभ होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद प्रो. (डा.) सिकंदर कुमार उपस्थित रहेंगे।
इन्हें किया जाएगा सम्मानित
उच्च शिक्षा विभाग की अधिसूचना के अनुसार कालेज वर्ग में रामपुर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. पंकज बसोटिया और बिलासपुर के प्राचार्य डा. हरबंस लाल शर्मा को पुरस्कार के लिए चुना गया है। कालेज फैकल्टी वर्ग में एनएससीबीएम हमीरपुर के रसायन विज्ञान के सहायक प्रोफेसर डा. संमजीत सिंह ठाकुर, चंबा महाविद्यालय के हिंदी के सहायक प्रोफेसर डा. प्रशांत रमन रवि तथा नादौन महाविद्यालय के रसायन विज्ञान के सहायक प्रोफेसर रवि कांत शामिल हैं। स्कूल शिक्षा विभाग की सूची में सामान्य पुरस्कार श्रेणी में कांगड़ा से तिलक राज, किन्नौर से अजय कुमार, किरण कुमार, राकेश कुमार, संजय कुमार नेगी, मनोज कुमार और इंद्र प्रकाश, बिलासपुर से जगदीश कुमार, मंडी से रोहन लाल, हमीरपुर से राकेश सिंह व पूर्णिमा कुमारी, लाहुल-स्पीति से खेचोक जांगपो, शिमला से चमन लाल व लोकिंदर सिंह तथा सिरमौर से सृष्टि शर्मा शामिल हैं। विशेष पुरस्कार श्रेणी में सोलन की रोशनी देवी, शिमला की सारिका आहूजा, बलवंत और वीरेंद्र चौहान तथा बिलासपुर की स्नेह लता और मंडी के ललित कुमार का चयन हुआ है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
