कांगड़ा में खेलें, खिलाडिय़ों पर बरसे इनाम

By: Sep 15th, 2026 12:01 am

बीड़ स्कूल में विधायक किशोरी लाल ने नवाजे खिलाड़ी
बैजनाथ। पीएमश्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीड़ में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-19 छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में विधायक किशोरी लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यों में प्रस्तुति देने के वाले विद्यार्थियों को 11 हजार रुपए देने की घोषणा भी की। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में 32 विद्यालयों के लगभग 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

वालीबाल में कृष्णानगर विद्यालय विजेता तथा धानग विद्यालय उपविजेता, खो-खो में पपरोला विद्यालय विजेता तथा संसाल स्कूल उपविजेता, कबड्डी में लोहारड़ी स्कूल विजेता व दयोल विद्यालय उपविजेता, कुश्ती में विद्यालय कृष्णानगर विजेता तथा बीड़ विद्यालय उपविजेता, शतरंज में कृष्णानगर विद्यालय विजेता तथा झिकली भे_ विद्यालय उपविजेता, बैडमिंटन में बैजनाथ विद्यालय विजेता तथा सकड़ी विद्यालय उपविजेता रहा। विधायक किशोरी लाल ने सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाडिय़ों एवं विद्यालयों को स्मृति चिन्ह तथा मेडल देकर सम्मानित किया।

सेक्रेड सोल कैंब्रिज स्कूल के छात्रों ने जीती चार ट्रॉफियां
राजा का तालाब। सेकेड सोल कैंब्रिज स्कूल रोड के छात्रों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ट्रॉफियां, दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। स्कूल की टीम ने फुटबॉल में चैंपियन ट्रॉफी तथा बास्केटबाल, हैंडबॉल और कुश्ती में रनरअप ट्रॉफी हासिल की। लक्ष्य, सार्थक, स्पर्श, रिधम, करणप्रीत, धनुष, सक्षम, अभिनव, हितेश, पहल, शाइना, माहिका, काव्या और अन्वी सहित खिलाडिय़ों का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ। इन खिलाडिय़ों को सुंदरनगर में होने वाली आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। स्कूल के चेयरमैन डा. जगदीश सिंह ने खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए सफलता का श्रेय विद्यार्थियों, अभिभावकों, कोचों और स्टाफ को दिया। प्रधानाचार्य एसके . ठाकुर एवं कोच अनुपम शर्मा ने सफलता को कठोर अभ्यास, प्रशिक्षण, टीम भावना और अनुशासन का परिणाम बताया। स्कूल प्रबंधन ने राज्य स्तर के लिए चयनित खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए संस्थान का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App