Punjab News: अमृतसर में 17 किलो हेरोइन बरामद, तीन गिरफ्तार
अमृतसर। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 किलोग्राम हेरोइन बरामद करने का दावा किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शनिवार को बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी कथित तौर पर सीमा पार बैठे तस्करों के संपर्क में थे और आगे आपूर्ति के लिए हेरोइन की खेप प्राप्त कर रहे थे। इस संबंध में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गौरव यादव ने कहा कि आरोपियों के आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने, नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने तथा सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी के व्यापक नेटवर्क को तोड़ने के लिए जांच जारी है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
