तुम्बाड के फैंस के लिए सोहम शाह का रिटर्न गिफ्ट, मूर्ति के रहस्य ने बढ़ाई हलचल
तुम्बाड बड़े स्क्रीन पर दर्शकों द्वारा अनुभव की गई अब तक की सबसे कमाल की लोककथा वाली फैंटेसी फिल्म है। अपनी रिलीज़ के बाद से पिछले कुछ सालों में, इस फ़िल्म ने एक मजबूत कल्ट फॉलोइंग बनाई है, साथ ही साथ वक्त के साथ इसने अपनी रेपुटेशन को भी अच्छा किया है। फिल्म साल 2024 में दोबारा रिलीज़ हुई थी, जिसने इसकी पॉपुलैरिटी को और बढ़ा दिया है। फिल्म ने अपनी री-रिलीज़ के साथ न सिर्फ दर्शकों को एंटरटेन किया है बल्कि शानदार कमाई करते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन री-रिलीज़ेज़ में से एक बनकर सामने आई है। इस तरह से कहना होगा कि फिल्म इन एक बड़ा और नया बेंचमार्क्स सेट किया है।
फिल्म को लेकर बढ़ते उत्सुकता के बीच, सोहम शाह ने हाल ही में अपने फैंस के साथ एक खास पल शेयर किया है। बता दें कि फिल्ममेकर को ‘तुम्बाड़’ की दुनिया से इंस्पायर्ड एक हाथ से बना गिफ्ट मिला है। दरअसल, सोहम शाह को उनके एक फैन ने फिल्म में मौजूद देवी की एक खूबसूरती हाथ से बनी मूर्ति गिफ्ट की है, जिससे यह कदम फोक्लोर फैंटेसी में उस किरदार की सिग्निफिकेंस को देखते हुए और भी ज़्यादा खास बन गया।
सोहम हमेशा से ही ‘तुम्बाड’ को अपना समर्थन देने वाले दर्शकों और फैंस के साथ एक खास बॉन्ड शेयर करते हैं, ऐसे में अब एक्टर ने फैंस से मिले प्यार को उन्हें पूरे दिल से लौटने का फैसला किया है। सोहम ने सभी के लिए देवी की मूर्ति का एक खास वीडियो शेयर किया है, ऐसे में सभी मूर्ति को करीब से देख सकते हैं। अब, सोहम शाह ने यह बात कही है कि इस मूर्ति के अंदर कुछ खास छिपा हुआ है। लेकिन फैंस को इस बात का अंदाजा लगाना पड़ेगा कि अंदर आखिर है क्या ? अब इस दिलचस्प वीडियो के साथ मेकर ने रहस्य को और बढ़ा दिया है और साथ ही लोगों की एक्साइटमेंट को भी अलग लेवल पर पहुंचा दिया है।
वीडियो शेयर मत्स्य हुए लिखा गया है, “आपने #Tumbbad को प्यार दिया, रिटर्न गिफ्ट तो बनता है। अब बताओ, इस मूर्ति में क्या खास छुपा।
https://www.instagram.com/reel/Dd0cBTLxOqJ/?stkn=aWo0MmxlZmNmMXgy
एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह ने ‘तुम्बाड 2’ को अपने बैनर सोहम शाह फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के साथ दिग्गज प्रोड्यूसर डॉ. जयंतिलाल गड़ा के नेतृत्व वाला पेन स्टूडियोज भी जुड़ा है। फिल्म को आदेश प्रसाद डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं, ‘RRR’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म्स को सपोर्ट कर चुका पेन स्टूडियोज अब ‘तुम्बाड 2’ के साथ इसे बड़े सिनेमाई स्केल पर पेश करने जा रहा है। ‘तुम्बाड 2’ 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
