चंडीगढ़ में बाइक राइडर्स का प्रदर्शन, ट्रिब्यून चौक पर किया प्रदर्शन, एसटीए कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

By: Sep 29th, 2026 12:06 am

हक के लिए प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा; ट्रिब्यून चौक पर किया प्रदर्शन, एसटीए कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- चंडीगढ़

चंडीगढ़ प्रशासन ने ऐप बेस्ड बाइक टैक्सी सेवाओं की निजी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, जिसके विरोध में बाइक राइडर्स धरने-प्रदर्शन कर हैं। सोमवार को भी वल्र्ड बाइक डे के अवसर पर राइडर्स ने मांगों को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में बाइक राइडर्स अपनी बाइक लेकर ट्रिब्यून चौक पर पहुंचे। मौके पर पुलिस की मौजूदगी भी रही। एप बेस्ड बाइक राइडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष साहिल ने कहा कि एप-बेस्ड बाइक टैक्सी सेवाओं पर रोक लगाए जाने से उनका रोजगार प्रभावित हुआ है। उनके सामने बाइक की किश्तें चुकाने और परिवार का खर्च चलाने का संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन के दौरान राइडर्स ने प्रशासन से उनकी सेवाएं दोबारा शुरू कराने की मांग की।

राइडर्स ने तय किया था कि वे अपनी बाइक की चाबियां लेकर एसटीएम कार्यालय पहुंचेंगे और अधिकारियों को चाबियां सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे लंबे समय से प्रशासन से अपनी समस्या का समाधान करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी सेवाएं बहाल नहीं की गईं तो वे आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे। चंडीगढ़ ऐप-बेस्ड वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष साहिल ने कहा कि ऐप-बेस्ड बाइक टैक्सी सेवाओं पर रोक से राइडर्स का रोजगार प्रभावित हुआ है और उनके सामने बाइक की किश्तें चुकाने तथा परिवार का खर्च चलाने का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से सेवाएं दोबारा शुरू करने की मांग की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App