डीएलएड एग्जाम इस दिन से, बोर्ड ने जारी किए एडमिट कार्ड
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने डीएलएड भाग-एक और भाग-दो की परीक्षाओं का बिगुल फूंक दिया है। नियमित, अनुत्तीर्ण और री-अपीयर, पुन: परीक्षा श्रेणी के अंतर्गत परीक्षा देने वाले हजारों छात्रों के लिए बोर्ड ने प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) जारी कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा जारी तय कार्यक्रम के अनुसार, डीएलएड की यह परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। भाग-एक (नियमित बैच 2025-27 तथा पुन: परीक्षा बैच 2024-26) की परीक्षाएं पांच अक्तूबर से शुरू होकर 17 अक्तूबर 2026 तक चलेंगी।
इसके तुरंत बाद, डीएलएड. भाग-2 (नियमित बैच 2024-26 तथा पुन: परीक्षा बैच 2023-25) की परीक्षाएं 21 अक्तूबर से आरंभ होंगी, जो तीन नवंबर 2026 तक संपन्न होंगी। बोर्ड ने दोनों ही भागों की परीक्षाओं के लिए सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक का समय निर्धारित किया है।
बोर्ड अध्यक्ष बोले
बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि प्रवेशपत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों डाइट के आधिकारिक लॉगिन पर उपलब्ध करवा दिए हैं। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड ऑनलाइन तलाशने के बजाय अपने डाइट से संपर्क कर प्राप्त करने होंगे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
