कॉकरोच जनता पार्टी को नसीहत; मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बजाय सीधे बॉस का इस्तीफा मांगो
दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कॉकरोच जनता पार्टी से कहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बजाय सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करते हुए आंदोलन चलाना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि लोग कितनी बार जंतर-मंतर पर जाएंगे और आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने जो कुछ किया अपने लिए नहीं, बॉस के लिए किया। अरविंद केजीवाल ने लगे हाथ कॉकरोच जनता पार्टी से एक अपील भी कर डाली।
उन्होंने ज्ञानेश कुमार की बजाय पीएम मोदी का इस्तीफा मांगने की सलाह देते हुए कहा कि मैं कॉकरोच वालों को एक मैसेज देना चाहता हूं। पहले उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, अब कह रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा। अरे बॉस का इस्तीफा ले लो ना एक बार। बार-बार कितनी बार लोग जंतर-मंतर जाएंगे। कितनी बार आंदोलन करेंगे। ज्ञानेश कुमार ने अपने लिए थोड़ी गड़बड़ की, उसको क्या मिला। उसने तो बॉस के लिए किया जो कुछ किया। बॉस के कहने पर किया। यह आंदोलन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए नहीं, नरेंद्र मोदी के इस्तीफे के लिए होना चाहिए।’
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
