ज्ञानेश के खिलाफ कांग्रेस का 15 राज्यों में प्रदर्शन, आगरा में CEC के घर पोती कालिख, गहलोत पर वाटर कैनन चली
आगरा में सीईसी के घर कालिख पोती; राजस्थान में पूर्व सीएम गहलोत पर वाटर कैनन चली
दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली
कांग्रेस ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देश के 15 राज्यों में प्रदर्शन किया। इनमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा आदि शामिल रहे। यूपी के आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के घर पर कालिख पोती और लिखा- ‘ज्ञानेश कुमार गद्दार, वोट चोर’। राजस्थान के जयपुर में विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाई।
विरोध में पूर्व सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी शामिल थे। कांग्रेस पार्टी का दावा है कि वोटर लिस्ट की एसआईआर में गड़बड़ी की गई। कांग्रेस का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग में मनमानी कर रहे हैं और दो अन्य आयुक्तों की बात नहीं सुन रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का यह आरोप एक अंग्रेजी अखबार में छपी उस खबर के बाद आया है, जिसमें कहा गया है कि पिछले 10 महीनों में 14 बार दोनों चुनाव आयुक्तों ने आयोग के फैसलों पर आपत्ति जताई है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
