3000 करोड़ की ड्रग्स के साथ पांच पाकिस्तानी गिरफ्तार, लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने पकड़े
ईरानी नाव से जा रहे थे मुंबई लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने पकड़े
एजेंसियां — मुंबई
ईरानी नाव में 3,000 करोड़ की ड्रग्स के साथ पांच पाकिस्तानी नागरिकों को कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपी 526 किलो मेथामफेटामाइन और हेरोइन को समुद्री रास्ते से मुंबई ले जा रहे थे। सिक्योरिटी फोर्सेस ने यह कार्रवाई लक्षद्वीप के पास 25 सितंबर को की थी, जिसकी जानकारी बुधवार को सामने आई। इस कार्रवाई में नाव पर सवार जो पांच पाकिस्तानी नागरिक पकड़े गए, वे सभी पाकिस्तान के पेशावर के रहने वाले हैं, जिनकी शिनाख्त मोहम्मद याकूब, शकीरुल्लाह, फरीदुल्लाह, अहमद खान और वाहिदुल्लाह खान के तौर पर हुई है।
एजेंसियां अब इन सभी से पूछताछ कर रही हैं। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि वे इस नाव को कहां से लेकर निकले थे और ड्रग्स की खेप किस जगह पहुंचाई जानी थी। इसके साथ ही उनके संपर्क में रहने वाले लोगों और संभावित नेटवर्क की भी जानकारी जुटाई जाएगी। बता दें कि इससे पहले अप्रैल 2025 में भी गुजरात तट के पास एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल ने करीब 311 किलो मेथामफेटामाइन जब्त की थी, जिसकी कीमत 1,800 करोड़ बताई गई थी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
