मंधाना महिला टीम की कप्तान, हरमनप्रीत के तीनों फॉर्मेट से कैप्टेंसी छोडऩे के बाद फैसला

By: Oct 7th, 2026 12:07 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली

बीसीसीआई ने हरमनप्रीत के इस्तीफे के बाद स्मृति मंधाना को महिला टीम का कप्तान बनाया है। वह इसी महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम की कमान संभालेंगी। हरमनप्रीत ने मंगलवार को ही बोर्ड के साथ मीटिंग के बाद तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी।

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी महिला क्रिकेट टीम के तीनों फॉर्मेट की सरदारी

नई दिल्ली। हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। यह फैसला एक दिन पहले गुवाहाटी में हुई बीसीसीआई की मीटिंग के बाद आया है।

बैठक में हरमनप्रीत, उपकप्तान स्मृति मंधाना और कोच अमोल मजूमदार शामिल हुए थे। टीम के भविष्य और कप्तानी को लेकर भी चर्चा हुई। हरमनप्रीत के बाद स्मृति मंधाना को अगला कप्तान बनाया जा सकता है। 37 साल की हरमनप्रीत के नाम कई रिकॉर्ड हैं। इनमें बतौर कप्तान भारत को पहला महिला वल्र्ड कप जिताना शामिल है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App