महिला कांस्टेबल को सम्मोहित कर गहने लूटने वाला आरोपी मेरठ से अरेस्ट
एसपी ऊना सचिन हिरेमठ बोले, दूसरे आरोपी की तलाश जारी, इस साल स्नैचिंग के आठ मामलों में से छह सुलझाए, पुलिस हरदम है अलर्ट
नगर संवाददाता-ऊना
ऊना शहर के अरविंद मार्ग पर महिला कांस्टेबल को समोहित कर गहने लूट मामले में पुलिस ने मेरठ से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान इमरान खान उर्फ राजन पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी उत्तराखंड के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी के दूसरे साथी को दबोचने में जुटी हुई है। पुलिस आरोपी को अब अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी और मामले को लेकर कड़ी पूछताछ करेगी। बतां दे कि 12 सितंबर 2026 के दिन इमरान खान ने अपने एक अन्य साथी के साथ अरविंद मार्ग पर जा रही एक महिला कांस्टेबल को बातों में उलझा लिया और उससे गहने, मोबाइल सहित अन्य सामान लूट लिए थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने ऊना पुलिस थाना में मामला दर्ज किया। वहीं एसएचओ गौरव भारद्वाज के नेतृत्व में व साइबर सैल टीम गठित की गई। उक्त टीम पिछले 25 दिन से लगातार उत्तराखंड, पंजाब, यूपी व हरियाणा राज्यों में दबिश दे रही थी। पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर कार्रवाई करते हुए इमरान खान को मेरठ से दबोच लिया है। जबकि उसके दूसरे साथी का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। उसे पकडऩे के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। आरोपियों द्वारा लूट में इस्तेमाल किया गया मोटरसाईकिल उत्तराखंड है। जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। बतां दे कि देश भर में लोगों को समोहित कर लूट करने वाली एक गैंग है। इमरान खान भी ऐसी ही एक गैंग का हिस्सा है।
होशियारपुर में महिला को ठगने वाले अभी पकड़ से दूर
बता दें कि करीब दो माह पहले ऊना-पुराना होशियारपुर मार्ग पर एक महिला दुकानदार के साथ एक बाबा बनकर आए एक व्यक्ति द्वारा लाखों रुपए के गहने लूट लिए थे। उक्त बाबा ने महिला को समोहित किया था और गहने लेकर रफूचक्कर हो गए थे। इसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों को पकडऩे के लिए जुटी हुई है, लेकिन अभी तक इनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं यह सवाल भी है कि सुराग क्यों नहीं लग पाया।
एक साल में आठ में से छह केस सुझलाए
एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि पिछले एक साल में कुल 8 स्नैचिंग के मामले सामने आए हैं। जिसमें पुलिस ने 6 केसिज को सुलझा लिया है। शेष बचे दो केसों को सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है। इस केसिज को भी जल्द सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि ऐसे शातिर लोगों की बातों में न आए। अगर क्षेत्र में कोई बिना नंबर प्लेट वाहन चालक या कोई संदिग्ध अवस्था में दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। वहीं पुलिस लगातार निगाह रख रही है।
पुलिस जिले में बना रही है व्यवस्था
एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि महिला कांस्टेबल के साथ ठगी करने वाले एक युवक इमरान खान उर्फ राजन पुत्र मोहम्मद सलीम को मेरठ यूपी से गिरफ्तार किया गया है। दूसरे आरोपी की धरपकड़ में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस जिले में लगातार व्यवस्था बनाएं हुए है।
बार-बार चोरी, पुलिस का भी खौफ नहीं
ऊना। ऊना-अंब रोड पर लालसिंगी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बार-बार निर्माणाधीन परिसरों को निशाना बना रहे हैं। लालसिंगी निवासी मलकीयत सिंह रायजादा, सतीश कुमार और आकाश, रेन्सरी निवासी कुलदीप सिंह भुल्ली तथा बसाल निवासी मोंटी शर्मा के परिसरों पर चोरी की घटनाएं हुई हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर चोरों में पुलिस का कितना खौफ रह गया है। ताजा मामला गांव लालसिंगी में ऊना-अंब रोड पर पहाड़ी मोंक रेस्टोरेंट के समीप स्थित निर्माणाधीन साइट का है, जहां सात अक्टूबर की रात अज्ञात चोर पानी की सबमर्सिबल मोटर चोरी कर ले गए। सतीश कुमार ने थाना सदर ऊना में दी शिकायत में बताया कि सुबह साइट पर पहुंचने पर मोटर चोरी होने का पता चला।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
