ताकत की टक्कर में चमके सितारे, नादौन में बरसे पदक

By: Oct 9th, 2026 12:53 am

अंतर-महाविद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में स्वर्ण के लिए खिलाडिय़ों ने झोंकी पूरी ताकत
कार्यालय संवाददाता – नादौन
सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में आयोजित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय पुरुष एवं महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन विभिन्न भार वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए। यह प्रतियोगिता 7 से 9 अक्तूबर तक आयोजित की जा रही है, जिसमें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध लगभग 30 महाविद्यालयों की पुरुष एवं महिला टीमें भाग ले रही हैं। आयोजन सचिव डा. विशाल ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष एवं महिला वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। 65 किलोग्राम पुरुष वर्ग में राहुल राजकीय महाविद्यालय ढलियारा ने स्वर्ण पदक, यमन सिंह राजकीय महाविद्यालय चंबा ने रजत पदक तथा मिर्जा राजकीय महाविद्यालय अम्ब ने कांस्य पदक हासिल किया। 69 किलोग्राम महिला वर्ग में काजल चौधरी ने स्वर्ण पदक, मां देवी ने रजत पदक तथा शालिनी देवी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

अनामिका ने झटका स्वर्ण पदक
70 किलोग्राम महिला वर्ग में अनामिका ने स्वर्ण पदक, शबनम ने रजत पदक तथा सेजल ने कांस्य पदक हासिल किया। 70 किलोग्राम पुरुष वर्ग में भावेश प्रसारण ने स्वर्ण पदक, अनुज शर्मा ने रजत पदक तथा गोपाल दास ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

बधाइयों का लगा तांता
महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अनिल कुमार ठाकुर ने खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उपप्राचार्य प्रो. कल्पना चड्ढा ने भी खिलाडिय़ों के प्रदर्शन की सराहना की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App