काली पट्टियां बांध सडक़ पर उतरी कांग्रेस, बस्सी चौक पर गूंजे नारे
भोरंज में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की हिरासत का विरोध जताया
निजी संवाददाता – भोरंज
भोरंज कांग्रेस द्वारा गुरुवार को हाई कमान के निर्देशानुसार बस्सी चौक पर जोर द्वारा प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जारेदार नारेबाजी कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की। भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल की अघ्यक्षता में कांग्रेस के विभिन्न फ्रंटल आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष व पदाधिकारी की सबसे पहले भोरंज विश्राम गृह में बैठक हुई और कांग्रेस हाई कमान के आहवान पर ब्लेक डे मनाने की रूपरेखा तैयार की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पटटी बांध कर भोरंज विश्राम गृह से लेकर बस्सी चौक तक रैली निकाली तथा केंद्र सरकार ने खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कई कांग्रेसे नेताओं ने रैली को संबोधित कर केंद्र सरकार पर लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी की आवाज को दबाने का आरोप लगाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली बन गया है।
ये रहे मौजूद
कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण बैंक के निदेशक रोशन लाल शर्मा, महासचिव अनिल चौहान, डा. रमेश डोगरा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधुबाला, सेवादल अध्यक्ष सुरेंद्र जरियाल, पवन बिटटू, राकेश, दीप चंद, जीवन दत्त लक्की शर्मा, चमन शर्मा, प्रवेश, ब्लॉक समिति अध्यक्ष पूनम, महिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष संगीता शर्मा, सविता मिन्हास, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान व ब्लॉक समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
