झंडूता को सीएम का बड़ा गिफ्ट ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

By: Oct 11th, 2026 12:55 am

कोटधार-गेहड़वीं में स्थापित होंगे 33 केवी के दो सब-स्टेशन
निजी संवाददाता-झंडूता
झंडूता विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में दो नए 33 केवी विद्युत सब-स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सहयोग से स्वीकृत इन सब-स्टेशनों में एक कोटधार क्षेत्र और दूसरा गेहड़वीं जोन में स्थापित होगा। इन सब-स्टेशनों के निर्माण से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने और स्थानीय लोगों को लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं झंडूता विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी विवेक कुमार ने बताया कि कोटधार में सब-स्टेशन स्थापित करने के लिए भूमि संबंधी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस सिलसिले में संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर भूमि का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि चयनित भूमि कृषि विभाग की है। इसे विद्युत विभाग के नाम हस्तांतरित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं इससे सुविधा मिलेगी। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में दो नए 33 केवी विद्युत सब-स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App