धौलासिद्ध में फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश का पुतला

By: Oct 11th, 2026 12:53 am

मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ मजदूरों का हल्ला बोल

स्टाफ रिपोर्टर – हमीरपुर
धौलासिद्ध हाइड्रो प्रोजेक्ट में मजदूरों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। सीटू के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर विशेष गहन पुनरीक्षण के माध्यम से लोगों को वोट के अधिकार से वंचित करके अलोकतांत्रिक तरीके से सत्ता में बनी हुई है और इसके लिए देश के समृद्ध लोकतंत्र को बर्बाद किया जा रहा है। यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों को कुचलने के लिए मोदी सरकार द्वारा अपनाई जा रही तानाशाही नीतियों के खिलाफ किया गया।

ये रहे मौजूद

मुख्य वक्ता के रूप में डा. कश्मीर ने सभा को संबोधित किया। उनके साथ संतोष कुमार, जोगिंदर कुमार और नवीन कुमार भी मौजूद रहे।

दबाई जा रही आवाज
डा. कश्मीर ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला हो रहा है। दिल्ली में मजदूरों, किसानों और युवाओं की आवाज को दबाया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App