शारदीय नवरात्र को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक
Oct 11th, 2026 12:54 am
कार्यालय संवाददाता – हमीरपुर
हमीरपुर शहर में शारदीय नवरात्रे को लेकर दुकानें पूरी तरह से सज गई हैं। जगह-जगह पर दुकानों में माता की चुनरी और पूजा की सामग्री दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सजा दी है। शनिवार को लोगों ने जमकर नवरात्रों को लेकर खरीददारी की है। मां दुर्गा की पूजा के लिए महिलाओं ने दिन भर जमकर खरीददारी की, जिससे दुकानों में भी रौनक बढ़ गई है। बाजारों में चुनरी, माता के सजावटी की सामग्री में वस्त्र, श्रृंगार, चूडिय़ां, फूल मालाएं, नारियल, कलश और दूसरी धार्मिक सामग्री की दुकानें लगी हुई हैं। यही नहीं कई रेहडिय़ों पर भी नवरात्रे का सामान बिक रहा है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
