सोलन शहर में सजा रामलीला का मंच
जगदंबा रामलीला मंडल सूरन की ओर से तैयारियां पूरी, भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का होगा मंचन
निजी संवाददाता-सोलन
शारदीय नवरात्री के साथ ही सोलन में रामलीला मंचन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के सूरन क्षेत्र में जगदंबा रामलीला मंडल की ओर से रामलीला के लिए मंच सजाकर तैयार कर दिया गया है। शनिवार को मंचन से पहले तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। रविवार से रामलीला का मंचन शुरू होगा। इसके साथ ही क्षेत्र में धार्मिक माहौल देखने को मिलेगा। रामलीला के माध्यम से दर्शकों को भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा का संदेश दिया जाएगा। जगदंबा रामलीला मंडल सोलन के प्रधान धर्मेंद्र ठाकुर ने बताया कि रामलीला के आयोजन को लेकर मंडल के सदस्यों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, धर्म और कर्तव्य के प्रति समर्पण की सीख मिलती है। उन्होंने बताया कि रामलीला देखने के लिए क्षेत्र के लोगों में हर वर्ष खासा उत्साह रहता है।रविवार से शुरू होने वाली रामलीला के साथ ही सूरन क्षेत्र में अगले दिनों तक धार्मिक रंग देखने को मिलेगा।
रामलीला के माध्यम से मिलेगा धार्मिक संदेश
रामलीला में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। इसमें श्रीराम के आदर्शों, माता-पिता के प्रति सम्मान, भाईचारे, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी जाएगी। रामलीला के पात्र अपनी प्रस्तुतियों सरामायण की घटनाओं से रूबरू करवाएंगे। आयोजन का उद्देश्य लोगों को धार्मिक परंपराओं से जोडऩा है
स्थानीय लोगों में आयोजन को लेकर उत्साह
रामलीला मंचन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है। ऐसे धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं। रामलीला के मंचन से क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बनता है और परिवारों को एक साथ बैठकर धार्मिक प्रसंगों को देखने का अवसर मिलता है। मंडल की ओर से लोगों से रामलीला में पहुंचकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
