एनआईटी हमीरपुर ने जीते कांस्य पदक, बैडमिंटन-बास्केटबॉल टीम ने आईटीयूएस प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

By: Oct 15th, 2026 12:04 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — हमीरपुर

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर की ब्वॉयस बैडमिंटन और बास्केटबॉल टीमों ने आईटीयूएस, 2026 प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किए। यह प्रतियोगिता दस और 11 अक्तूबर, 2026 को पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी), चंडीगढ़ में आयोजित की गई। बैडमिंटन प्रतियोगिता में एनआईटी हमीरपुर की टीम का नेतृत्व कप्तान अंशुल पंवार ने किया, जबकि हिमांशु चौधरी ने उपकप्तान की भूमिका निभाई। टीम के अन्य सदस्य गोविंद कौशल, माधव पुरोहित, अमित राज और तन्मय कौशल रहे।

टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए संस्थान के लिए कांस्य पदक अर्जित किया। वहीं, संस्थान की बालक बास्केटबॉल टीम ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर कांस्य पदक जीतकर एनआईटी हमीरपुर का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक प्रो. हीरालाल मुरलीधर सूर्यवंशी, कुलसचिव डॉ. अर्चना संतोष नानोटी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. पवन कुमार शर्मा, ईसीई विभाग के सहायक प्राध्यापक विनोद कुमार तथा खेल प्रभारी आरके जमालटा ने दोनों टीमों को बधाई दी और खिलाडिय़ों के प्रयासों की सराहना की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App