एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, मृतकों में 3 बच्चे शामिल, अंतिम बार खाई थी मैगी और पी थी चाय
नोएडा। ग्रेटर नोएडा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। इस हृदय विदारक घटना से क्षेत्र में शौक की लहर दौड़ गई है। मृतकों में माता-पिता और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। मौत किन कारणों से हुई है, अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि परिवार के पांचों सदस्यों ने अंतिम बार चाय पी थी और मैगी खाई थी, जिसके बाद उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मौत मैगी खाने या चाय पीने से हुई या फिर कोई और कारण रहे हैं, कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी और शवों पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा। यह सनसनीखेज मामला ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद क्षेत्र में हडक़ंप मच गया है। मृतकों की पहचान 38 वर्षीय महेश, उनकी 36 वर्षीया पत्नी ललिता और उनके तीन बच्चों के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने रसोईघर से चाय के बर्तन, नूडल्स और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल कब्जे में ले लिए हैं ताकि लैब जांच कराई जा सके।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
