किन्नौर महोत्सव में महकेंगे पारंपरिक किन्नौरी व्यंजनों के स्वाद

By: Oct 30th, 2026 12:55 am

वरिष्ठ संवाददाता-रिकांगपिओ
चार दिवसीय किन्नौर महोत्सव का उद्घाटन कल उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान करेंगे। महोत्सव में रिकांगपिओ पेट्रोल पंप मोड़ स्थित मार्करिंग सहायता समूह की 11 महिलाएं पारंपरिक किन्नौरी व्यंजनों का स्टॉल लगाएंगी। यहां आटा मोमो, रोटी-साग, नमकीन व साधारण चाय, कॉफी, परांठा, चूल, फैंटिंग, सिद्दू, फफरा, चिलटा और थिसपोला सहित स्थानीय पकवान उपलब्ध होंगे। समूह की अध्यक्ष सत्य देवी ने बताया कि उनका उद्देश्य किन्नौरी व्यंजनों को बढ़ावा देना है। समूह चंडीगढ़ में दो बार, शिमला के रिज मैदान में नववर्ष समारोह और दिल्ली स्थित हिमाचल भवन के फूड फेस्टिवल में भी स्टॉल लगा चुका है। इन आयोजनों में किन्नौरी व्यंजनों को खूब सराहना मिली। वन विभाग की ओर से निर्मित भवन में बिजली-पानी की सुविधा है। महोत्सव के दौरान यह भवन समूह को निशुल्क उपलब्ध करवाया गया है। समूह की अन्य सदस्यों में मधु देवी, शांता देवी, रतनी देवी, दयावंती, सूरज प्यारी, रामेश्वरी, रामकुमारी, सीमा देवी, चंद्रकांता, शामीलाल शामिल हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App