रॉकिंग स्टार यश के बच्चों आयरा और यथर्व का पहला फ़िल्मी अनुभव बनी ‘रामायण’

By: Oct 30th, 2026 4:04 pm

रॉकिंग स्टार यश के बच्चों आयरा और यथर्व के लिए नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ हमेशा खास रहेगी, क्योंकि लॉस एंजिल्स में फ़िल्म के प्रीमियर के दौरान इसी महाकाव्य के साथ दोनों ने पहली बार बड़े पर्दे पर फ़िल्म देखने का अनुभव हासिल किया।

इस बात में एक खास खूबसूरती है कि यश और राधिका पंडित के बच्चों का पहला फ़िल्मी अनुभव ‘रामायण’ जैसी कालजयी कहानी के साथ जुड़ा। हमें पता चला है कि सात साल की आयरा और आज, 30 अक्टूबर को सात साल के होने जा रहे यथर्व ने नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ के शुरुआती प्रीमियर में पहली बार फ़िल्म देखी।

बच्चों ने फ़िल्म को किस तरह अनुभव किया, इससे जुड़ी जानकारियां निजी रखी गई हैं, लेकिन यह जुड़ाव अपने आप में बेहद भावुक और दिल को छू लेने वाला है। यश के लिए, जो इस महत्वाकांक्षी सिनेमाई रूपांतरण में रावण की भूमिका निभा रहे हैं, यह फ़िल्म उनके करियर का एक अहम पड़ाव है। वहीं, उनके बच्चों के लिए यह फ़िल्म हमेशा उनके जीवन के पहले सिनेमाई अनुभव की याद से जुड़ी रहेगी। गौरतलब है कि रॉकिंग स्टार यश इस फ़िल्म के सह-निर्माता भी हैं और इसमें रावण की भूमिका भी निभा रहे हैं।

इस कहानी को और भी खूबसूरत बनाते हैं उनके बच्चों के नामों के पीछे छिपे अर्थ। यश और राधिका पहले भी अपने बच्चों के नाम रखने के पीछे की सोच साझा कर चुके हैं। आयरा का नाम ‘ऐरावती’ से प्रेरित है, जिसे देवी लक्ष्मी का एक अन्य नाम माना जाता है, जबकि यथर्व का अर्थ ‘पूर्ण’ है। इस जोड़े ने यह भी बताया था कि यथर्व के नाम में यश, राधिका और आयरा के नामों के अंश शामिल हैं।

अब, ‘रामायण’ के उनके पहले फ़िल्मी अनुभव के साथ इस परिवार का जुड़ाव पीढ़ियों से चली आ रही इस महागाथा से और भी खास हो गया है। नमित मल्होत्रा जब इस कालजयी कहानी को बड़े पर्दे पर जीवंत कर रहे हैं, तब यह फ़िल्म इस परिवार की कहानी का भी एक यादगार हिस्सा बनने जा रही है।

‘रामायण’ में रावण जैसे विशाल और प्रभावशाली किरदार को जीवंत करने वाले यश के लिए यह पल शब्दों से परे भावनाओं से भरा होगा। ज़रा कल्पना कीजिए कि बच्चों के लिए सिनेमा की दुनिया में पहला कदम उस कहानी के साथ शुरू हो, जिसने पीढ़ियों से भारत की पहचान, मूल्यों और कल्पनाओं को आकार दिया है। यह एक ऐसा खूबसूरत संयोग है, जहां एक पिता का सिनेमाई सफर उसके बच्चों के कहानी कहने की जादुई दुनिया में पहले कदम से जुड़ता है।

इस फ़िल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज़ ने किया है, जबकि यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स इसके सह-निर्माता हैं। फ़िल्म 5 नवंबर को, यानी महज़ पांच दिनों में, सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

आज ही अपनी टिकट बुक करें!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App