चुनाव आयोग का हर दिन पर्दाफाश, कदाचार और साजिश का जहरीला मेल
नई दिल्ली। कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी के जरिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि आयोग की संदिग्ध भूमिका के हर दिन नए खुलासे किए जा रहे हैं और उसके कामकाज में महज अक्षमता नहीं, बल्कि कदाचार और साजिश के गंभीर मामले सामने आ रहे हैं। पार्टी ने कहा कि वह वोट चोरी के खिलाफ अभियान चला रही है और इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह की ओर से परिसीमन विधेयक को आगे बढ़ाने के लिए अपनाए जा रहे कथित हथकंडों को भी सामने ला रही है।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक दैनिक अखबार में प्रकाशित अपनी बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि देश के सामने मौजूद इन ज्वलंत राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई है। संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि चुनाव आयोग का हर दिन बुरी तरह पर्दाफाश हो रहा है। यह केवल अक्षमता नहीं, बल्कि कदाचार और साजिश का जहरीला मेल है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
