ज्ञानम कॉलेज में दिवाली की धूम
स्टाफ रिपोर्टर-ऊना
ज्ञानम कॉलेज ऑफ कॉम्पिटिशन्स, ऊना में दीपावली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व धनतेरस के शुभ अवसर पर भी संस्थान परिसर में विधिवत पूजा कर सुख-समृद्धि, उन्नति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। दीपावली के अवसर पर संस्थान के समस्त स्टाफ सदस्यों ने मिलकर उत्सव की खुशियां साझा कीं। इस दौरान सभी स्टाफ वि कर्मचारियों को मिठाइयां वितरित की गईं तथा उन्हें उपहार भेंट कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
संस्थान के प्रबंधन की ओर से स्टाफ के योगदान, मेहनत एवं समर्पण की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. निमेशिका ने सभी स्टाफ सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की सफलता के पीछे उसकी पूरी टीम का सामूहिक प्रयास, अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच होती है। उन्होंने कर्मचारियों को अपने कार्य के प्रति समर्पित रहने, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने तथा संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
