तीन पशुशालाएं और रसोईघर राख, कोठीपुरा में दिवाली की रात भडक़ी आग, पचास लाख रुपए का नुकसान

By: Nov 10th, 2026 12:08 am

कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर

जिला बिलासपुर के नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोठीपुरा में दिवाली की रात को आग लगने से तीन परिवारों की पशुशालाएं जलकर राख हो गईं। इसके साथ ही एक रसाईघर आग की भेंट चढ़ गया। इस भीषण अग्निकांड में मस्तराम, श्रवण कुमार, संजू और जमना देवी की पशुशालाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। आग की इस घटना में करीब 50 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है।

जानकारी के अनुसार रविवार को रात के समय अचानक पशुशालाओं में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तीन पशुशालाएं इसकी चपेट में आ गईं। आग इतनी भयानक थी कि पशुशालाओं में रखा सामान और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। घटना के बाद प्रभावित परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। इस अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के सामने अब आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालन लोगों की आजीविका का एक महत्वपूर्ण साधन है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App