घर में आतिशबाजी ने मचाई तबाही; कैश, गहने और कपड़े सब राख

By: Nov 10th, 2026 12:08 am

दिवाली पर जिलाभर में छह जगहों पर आग का तांडव; रिहायशी मकान, पशुशालाएं- घास के सैकड़ों ग_े जले, बड़सर-हमीरपुर, भोरंज-टौणीदेवी से भयंकर लपटों से तबाही

स्टाफ रिपोर्टर – हमीरपुर

दिवाली का पर्व जहां हमीरपुर ने काफी उत्साह के साथ मनाया तो वहीं इसी दिन कुछेक परिवारों का सुख चैन छिन गया। कुछ परिवारों की पशुशालाएं जल गई तो एक परिवार का रिहायशी मकान आग की चपेट में आ गया। वहीं किसानों द्वारा पशुचारे के लिए कड़ी मेहनत से एकत्रित किया गया घास भी आग की भेंट चढ़ा है। कई जगहों पर दमकल विभाग की गाडिय़ों ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला तो कुछेक जगह पर लोगों ने ही अपने स्तर पर आग को नियंत्रित किया। कुल मिलाकर आगजनी की सामने आई करीब पांच घटनाओं में पांच लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है। यदि बात उपमंडल बड़सर की करें तो यहां पर आगजनी की दो घटनांए हुई हैं। महारल में एक टेलर शॉप में आग लगी थी जिसमें करीब 70 हजार के नुकसान का अनुमान है, तो वहीं भोरंज के जाहू में आगजनी का मामला सामने आया है।

यहां पर एक पशुशाला में आग लग गई जिस कारण करीब दो लाख का नुकसान हो गया। वहीं हमीरपुर के तहत मनिहाल पंचायत के गांव में एक पशुशाला जलकर राख हो गई जिसमें संबंधित परिवार को करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। साथ ही गुम्मर क्षेत्र में भी घास के 25 से 30 गठ्ठे जलकर राख हो गए। टौणीदेवी के तहत आने वाले दरकोटी क्षेत्र में एक आतिशबाजी घर के अंदर घुसी जिससे कमरे में आग लग गई। कमरे में रखी हुई 40 हजार की नगदी व गहनों सहित अन्य सामान जला है तथा छत्रैल क्षेत्र में घास के करीब 100 गठ्ठे जल गए हैं जिससे परिवार को हजारों का नुकसान हुआ है।

पटाखों से झुलसकर आठ मरीज पहुंचे अस्पताल

दीवाली पर्व पर पटाखों की आग से आठ लोग झुलस गए जिनमें तीन पुरूष, तीन महिलाएं व दो बच्चे शामिल रहे। झुलसे हुए लोगों को मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में उपचार दिया गया। उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया है। किसी के ज्यादा हताहत होने की सूचना नहीं है।की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App