पेंशनरों की देनदारियों का जल्द भुगतान करे सरकार

By: Nov 10th, 2026 12:05 am

पेंशनर्ज संघ हमीरपुर इकाई की मासिक बैठक में उठी आवाज, बकाया राशि का उठाया मुद्दा

स्टाफ रिपोर्टर—हमीरपुर

हिम-आंचल पेंशनर्ज संघ हमीरपुर जिला इकाई की मासिक बैठक सोमवार को जिला प्रधान देव राज पटियाल की अध्यक्षता में पेंशनर भवन हमीरपुर में संपन्न हुई। महासचिव तोता राम जंजुआ द्वारा मंच संचालन करते हुए उपस्थित सदस्यों को बैठक एजेंडा बारे अवगत करवाया गया व संघ की गतिविधियों की जानकारी रखी गई। सर्वप्रथम बैठक में संघ सदस्य तारा चंद वर्मा निवासी वाहिना बिझड़ी, राम कृष्ण निवासी जनसूह व अन्य सदस्यों के निधन पर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

चर्चा में भाग लेने वालों में प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम, मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल, मुख्य संगठन सचिव पुरषोत्तम दास शर्मा, जिला प्रधान देव राज शर्मा, जिला वरिष्ठ उपप्रधान रंजीत सिंह ठाकुर, टौणीदेवी खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा, भोरंज प्रधान राज कुमार पटियाल, बिझड़ी महासचिव राज कुमार चौधरी आदि प्रमुख रहे। बैठक में पेंशनरों की लंबित देनदारियों के संबंध में विस्तार से मंथन हुआ।  बैठक में सरकार द्वारा पांच प्रतिशत महंगाई राहत की किस्त जारी करने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया व साथ ही सरकार से आग्रह किया गया कि पेंशनरों की अन्य लंबित देनदारियों का शीघ्र भुगतान करे। उपस्थित पदाधिकारियों ने पेंशनरों को विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाई गई । बैठक में प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम द्वारा जानकारी दी कि जिन पेंशनरों ने अपने जीवित प्रमाण पत्र नहीं भेजे हैं वे अविलंब कोषागार कार्यालय में जमा करवाएं। किसी कारणवश प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने में पेंशनरों को कोई कठिनाई हो रही हो तो वे संघ पदाधिकारियों के संज्ञान में जरूर लाएं, ताकि उसका समाधान करवाया जा सके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App