भाई दूज पर सभी सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी घोषित, अधिसूचना जारी
दिव्य हिमाचल ब्यूरो – शिमला
हिमाचल सरकार ने मंगलवार को जारी अधिसूचना में बुधवार को भाई दूज के अवसर पर सभी सरकारी विभागों में छुट्टी घोषित कर दी है। ऐसा करने से महिलाओं के साथ-साथ अब पुरुषों के लिए भी यह अवकाश घोषित हो गया है। मुख्य सचिव केके पंत की ओर से जारी अधिसूचना में भाई दूज को पब्लिक होलीडे घोषित करते हुए सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी इत्यादि में छुट्टी रहेगी। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 25 के तहत ये अवकाश नहीं होगा यानी बैंकों में यह छुट्टी नहीं होगी।
राज्य सरकार की यह अधिसूचना भी सरकारी क्षेत्र के लिए है, प्राइवेट सेक्टर के लिए नहीं। गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रक्षाबंधन पर भी महिला कर्मचारियों के साथ पुरुषों को भी अवकाश देने के लिए पब्लिक होलीडे घोषित कर दिया था। अब भाई दूज को भी राज्य सरकार ने इसी तरह से पब्लिक होलीडे घोषित किया गया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
