नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा
Nov 11th, 2026 12:55 am
अदालत का फैसला, तीन महीने तक कंडा जेल में रहेगा आरोपी
स्टाफ रिपोर्टर-रोहड़ू
रोहड़ू पुलिस ने सक्षम प्राधिकारी हिमाचल प्रदेश की ओर से जारी निरोध आदेश की अनुपालना में एक आदतन नशा तस्कर गोपी चंद 41 वद्ध निवासी गांव सुंण्डली, तहसील जुब्बल, जिला शिमला को पीट एनडीपीएस अधिनियम के तहत निरुद्ध किया गया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत दो मामले दर्ज हैं। जिसके बाद नियमानुसार आरोपी को तीन माह की निरोध अवधि के लिए मॉडल सेंट्रल जेल कंडा में रखा गया है। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि पुलिस उपमंडल रोहड़ू के अंतर्गत अब तक 12 आदतन नशा तस्करों को पीटएनडीपीएस अधिनियम के तहत निरुद्ध किया जा चुका है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
