हिमाचल की बेटी मान्या का बड़ा कमाल, जाने माने टीवी रियलिटी शो में बनाई जगह
Nov 10th, 2026 11:00 pm
नाहन। सिरमौर जिला के नाहन शहर की बेटी मान्या ने जाने माने टीवी रियलिटी शो एमटीवी रोडीज के मंच तक पहुंच कर नाहन शहर के साथ-साथ जिला सिरमौर व प्रदेश का नाम रोशन किया है । अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा और हौसले के दम पर नाहन की बेटी मान्या ने देश के चर्चित युवा रियलिटी शो एमटीवी रोडीज़ के रीबर्थ 2026 में जगह बनाकर प्रतिभा का डंका बजाया है। माना जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश से इस शो तक पहुंचने वाली नाहन की बेटी 22 वर्षीय मान्या पहली युवती हो सकती हैं। गौर हो कि शो की शुरुआत वर्ष 2003 में हुई थी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
