डिवाइडर से टकराया ट्रक, तीन गाडिय़ों को नुकसान

By: Nov 11th, 2026 12:55 am

सोलन के रबौण में ड्राइवर के नियंत्रण खोने से हादसा, बिजली का खंभा तोड़ा
निजी संवाददाता-सोलन
सोलन के रबौण में एनएच पांच पर मंगलवार सुबह एक बेकाबू ट्रक ने जमकर कहर बरपाया। नारकंडा की तरफ से कालका की ओर जा रहा प्लास्टिक के कबाड़ से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे बने डिवाइडर से जा टकराया। हादसा सुबह करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सडक़ किनारे खड़ी तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा बिजली का खंभा, केबल की तारें और राधा स्वामी सत्संग का बोर्ड भी टूट गया। हादसे में एक बेजुबान की भी मौत हो गई। ट्रक रबौण पहुंचने पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद वहीं रुक गया। इस दौरान सडक़ किनारे खड़ी एक फॉच्र्यूनर, एक सेंट्रो और एक मारुति कार को काफी नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आगामी कार्रवाई शुरू की। स्थानीय लोगों ने पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से रबौण क्षेत्र में सडक़ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है। इस मार्ग पर सुबह और शाम के समय बड़ी संख्या में पैदल राहगीरों की आवाजाही रहती रहती है।
तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App