न मेडिकल बिल क्लीयर…न ही पांच फीसदी डीए
कर्मचारी कल्याण संघ की मासिक बैठक में लंबित देय राशि और एरियर को शीघ्र जारी करने की उठाई मांग
कार्यालय संवाददाता-नाहन
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच जिला सिरमौर ने पंाच प्रतिशत मंहगाई भत्ते से वंचित रखने को लेकर प्रदेश सरकार के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया है। मंगलवार को परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण संघ की मासिक बैठक का आयोजन मंच के उपप्रधान गुमान सिंह की अध्यक्षता में नाहन में हुआ। जिसमें महासचिव हरशरण शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का रवैया हिमाचल परिवहन के सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच के प्रति संवेदनशील नही है, जिसके चलते पेंशनर्स के लंबित लाभ अरसे से देय हैं। वहीं प्रदेश सरकार ने अन्य सभी विभागों को पंाच प्रतिशत मंहगाई भत्ता जारी किया, मगर पेंशनर्स को इससे वंचित रखा। मंच ने कहा कि ं देय राशियों का एरियर भुगतान भी नही हुआ है।
मंच ने कहा पेंशनर्स के एरियर के अलावा पे-स्केल रिवाइज, डीए के अलावा 65 से 70 व 75 वर्ष व 50 प्रतिशत व 30 प्रतिशत फिक्सेशन, 2.59 का एरियर, मेडिकल बिलों का भुगतान के लाभ लंबित हैं। परिवहन निगम के पेंशनर्स और पेंशनर्स आश्रितों ने बैठक में वेतन विसंगतियों जोकि एक जनवरी 2006 व एक जनवरी,2016 से फिक्सेशन में विसंगतियों में है को दूर करने की मांग उठाई। निगम पेशनर्स ने कहा है कि, पेंशनर्स को वृद्धावस्था में लंबित लाभों को रहकर सरकार का मुंह ताकने पर मजबूर होना पड़ रहा है। मंच पदाधिकारियों ने कहा कि मेडिकल बिलों का चार सौ रूपए की राशी को 1000 रूपए मासिक फिक्स करने को लेकर भी अरसे से मांग की जा रही है, मगर इस पर कोई भी कार्रवाई अभी तक अमल में नही लाई गई है। मासिक बैठक में इस दौरान जिला अध्यक्ष अमन कुमार,सुरेश कुमार,भरत सिंह, गीताराम, गोरखूराम,मोहम्मद इस्लाम,रंगीराम, त्रिलोक सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
