श्री विश्वकर्मा मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

By: Nov 11th, 2026 12:54 am

संतोषगढ़ में 78वें धार्मिक वार्षिक उत्सव में भजन-कथा और लंगर में लिया प्रसाद, श्रद्धालुओं की सुविधा का रखा विशेष ध्यान
स्टाफ रिपोर्टर-संतोषगढ़
संतोषगढ़ स्थित प्राचीन श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा जी महाराज की स्मृति में आयोजित 78वां धार्मिक वार्षिक उत्सव मंगलवार को श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उल्लास के साथ जारी रहा। तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन के अंतिम दिन भी मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। संतोषगढ़ के अलावा आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान विश्वकर्मा जी महाराज के दर्शन करने तथा पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में सुबह से ही धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा जी महाराज के समक्ष शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से मंदिर में पहुंचकर माथा टेका और भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन एवं कथा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा के साथ भाग लिया। भजनों और धार्मिक कथाओं से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा जी की महिमा का गुणगान करते हुए धार्मिक कार्यक्रम का आनंद लिया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए लंगर का भी विशेष प्रबंध किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन को सफल बनाने के लिए मंदिर कमेटी के सदस्यों एवं सेवादारों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा। गौरतलब है कि प्राचीन श्री विश्वकर्मा मंदिर संतोषगढ़ में भगवान विश्वकर्मा जी महाराज की स्मृति में हर वर्ष धार्मिक वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी तीन दिवसीय उत्सव का शुभारंभ आठ नवंबर को दीपमाला के साथ हुआ था। नौ नवंबर को झंडा लहराने की रस्म, भजन-कथा और अटूट लंगर का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में दस नवंबर को भी भजन, कथा तथा लंगर सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य भगवान विश्वकर्मा जी महाराज की महिमा का प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक उपलब्ध करवाना है। संतोषगढ़ के अलावा आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु महाराज के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे।भजनों और धार्मिक कथाओं से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा जी की महिमा का गुणगान करते हुए धार्मिक कार्यक्रम का आनंद लिया श्रद्धालुओं के लिए लंगर का विशेष प्रबंध किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App