फिर गरजी मशीनें, हमीरपुर में पुराने बस स्टैंड को हटाने का काम शुरू
छत्त से टीन उखाडऩे का काम हुआ तेज, शहरी विकास विभाग से पीडब्ल्यूडी को अब तक मिले 55 करोड़ रुपए
कार्यालय संवाददाता – हमीरपुर
हमीरपुर के पुराने बस स्टैंड को डिस्मेंटल करने का काम एक बार फिर शुरू हो गया है। बस स्टैंड की छत्त पर लगी टिन को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। ऐसे में एचआरटीसी ने बस स्टैंड में लगे पंखें और एलईडी स्क्रीन को हटाना शुरू कर दिया है, ताकि डिस्मेंटल के कार्य में कोई बाधा न आ सके। बताया जा रहा है कि पुराने बस स्टैंड को डिस्मेंटल करने का टेंडर कर दिया है। ऐसे में नवंबर माह के आखिरी तक बस स्टैंड का एक हिस्सा पूरी तरह से डिस्मेंटल कर दिया जाएगा। उसके बाद दूसरे हिस्से को डिस्मेंटल किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास विभाग ने पीडब्ल्यूडी विभाग को पहली किश्त के तौर में 55 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं, ताकि हमीरपुर शहर में सिटी सेंटर का जल्द से जल्द निर्माण किया जा सके। बता दें कि हमीरपुर के वर्षों पुराने बस स्टैंड को गिराकर अब यहां पर एक मेगा सिटी सेंटर बनाया जाएगा। बस स्टैंड को डिस्मेंटलेशन करने का काम नवंबर माह के आखिरी तक आधा पूरा कर लिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास विभाग ने इसके निर्माण का जि मा पीडब्ल्यूडी विभाग हमीरपुर को सौंपा है।
इसकी 145 करोड़ रुपए की डीपीआर अपू्रवल के लिए प्रदेश सरकार को भेज दी गई है। हालांकि पीडब्ल्यूडी विभाग को अब तक 55 करोड़ रुपए की पहली किस्त मिल चुकी है, जबकि फाइनल अपू्रवल मिलने के बाद बाकि का पैसा भी जारी हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी की मानें तो नौ मंजिला इस सिटी सेंटर में तमाम तरह की आधुनिक सुविधाएं एक ही छत्त के नीचे लोगों को मुहैया करवाई जाएंगी, जिसमें चार फ्लोर नीचे होंगे, जिसमें तीन मंजिलों में कार पार्किग होगी, जबकि एक ग्राउंड फ्लोर होगा बाकि की पांच मंजिलों में ऑडिटोरियम, शॉपिंग मॉल, गेमिंग जोन, फूड कोर्ट जैसी तमाम सुविधाएं तैयार की जाएगीं। इसमें बेरोजगार लोगों को रोजगार भी मिलेगा। ऐसे में पुराने बस स्टैंड को गिराने में अब युद्धस्तर पर कार्य किया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द सिटी सेंटर की नींव रखी जा सके।
प्रशासन एक्शन में
बताया जा रहा है कि दिवाली से पहले पुराने बस स्टैंड के बाहर लगे होर्डिंग इत्यादि को जेसीबी की मदद से उखाड़ा गया था। उसके बाद काम बंद कर दिया गया था। मंगलवार से बस स्टैंड मेंं दोबारा काम शुरू कर दिया है।
सहायक अभियंता के बोल
वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग हमीरपुर के सहायक अभियंता ई. संजय कटोच का कहना है कि पुराने बस अड्डे को गिराने का काम एक बार फिर शुरू हो गया है और आधा काम नवंबर माह के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा। अगले महीने तक नए काम के टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
