बीए-बीएससी और बीकॉम की संशोधित डेटशीट जारी

By: Nov 16th, 2026 10:19 pm

स्टाफ रिपोर्टर — शिमला

प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की स्थगित परीक्षाओं को लेकर संशोधित डेटशीट जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से सोमवार को जारी अधिसूचना में विभिन्न विषयों की नई परीक्षा तिथियों और समय की जानकारी दी गई है। गत 11 नवंबर को निर्धारित परीक्षाओं को स्थगित किया गया था। बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए डांस, गणित, दर्शनशास्त्र और वनस्पति विज्ञान विषयों की परीक्षाओं की नई तिथियां निर्धारित की गई हैं। प्रथम वर्ष में डांस विषय के जनरल थ्योरी ऑफ डांस और बेसिक डांस टम्र्स के पेपर अब 23 नवंबर को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होंगे। गणित विषय के डिफरेंशियल कैलकुलस और फिलॉसफी के इंडियन फिलॉसफी-1 का पेपर 27 को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक, बॉटनी विषय के बायोडायवर्सिटी (माइक्रोब्स, एल्गी, फंगी एंड आर्किगोनिएट्स) का पेपर 27 को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होगा। द्वितीय वर्ष में बीए, बीएससी और बीकॉम की स्थगित परीक्षाओं की भी तिथि जारी की गई है। संस्कृत विषय के संस्कृत नाटक का पेपर 27 को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होगा।

पत्रकारिता विषय के न्यू मीडिया कम्युनिकेशन और बीकॉम के कॉस्ट अकाउंटिंग का पेपर इसी दिन दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित किया जाएगा। बीए, बीएससी और बीकॉम तृतीय वर्ष की भी नई तिथि जारी कर दी गई हैं। कम्प्यूटर एप्लीकेशन/साइंस विषय के प्रोग्रामिंग इन जावा का पेपर 21 नवंबर को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगा। अंग्रेजी विषय के एकेडमिक राइटिंग एंड कंपोजिशन का पेपर 27 नवंबर को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक और संगीत विषय के थ्योरी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड घराना ट्रेडिशन का पेपर 27 नवंबर को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होगा। कम्प्यूटर एप्लीकेशन एवं साइंस के सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का पेपर 28 नवंबर को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने बताया कि संशोधित तिथियों के अलावा डेटशीट की अन्य सभी जानकारियां पहले की तरह ही रहेंगी।

शास्त्री के सप्लीमेंट्री एग्जाम का नया शेड्यूल

एचपीयू ने शास्त्री प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के स्थगित प्रश्नपत्रों की नई तिथियां घोषित कर दी हैं। शास्त्री प्रथम वर्ष के दर्शन विषय का पेपर 23 नवंबर को दोपहर दो से पांच बजे तक, शास्त्री द्वितीय वर्ष के वेद विषय का पेपर 23 नवंबर को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होगी। शास्त्री तृतीय वर्ष के अंग्रेजी विषय का एकेडमिक राइटिंग एंड कंपोजिशन का पेपर 27 को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App