योगी आदित्यनाथ की माता का पैतृक गांव पंचूर में निधन
Nov 20th, 2026 2:43 pm
देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में शुक्रवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष आयु की थीं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री योगी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पौड़ी जिला के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि श्रीमती सावित्री देवी ने आज अपने पैतृक गांव पंचुर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
